फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पढ़ने में निपुण बनेंगे विद्यार्थी, रफ्तार प्रतियोगिता से जांचेंगे पढ़ने का प्रवाह

Mon, 16 Sep 2024 07:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं, इससे प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाया जा सकेगा और उनके पढ़ने के प्रवाह को भी तेज किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर विद्यार्थियों का पढ़ने का प्रवाह जांचने के लिए रीड अलाउड विद फ्लूएंसी टूर्नामेंट एलायंड विद रिकेपच्युलेशन (रफ्तार) प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रदेश में निपुण हरियाणा मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए पढ़ने की दक्षताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए राजकीय स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रफ्तार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में पढ़ने के प्रवाह को जांचा जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूलों में नौनिहालों को शुरुआती दौर से ही मजबूत आधार प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता कक्षाओं के अनुसार करवाई जाएगी। स्कूल स्तर के बाद कलस्टर फिर खंड, उसके बाद जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।


प्रतियोगिता के कक्षा अनुसार यह मापदंड निर्धारित
कक्षा मापदंड
पहली 30 शब्दों का सही उच्चारण, अर्थ के साथ पढ़ने व बोलने के लिए मिलेगा एक मिनट का समय
दूसरी 45 शब्दों की कहानी का पठन एक मिनट व छोटी कहानियों का रिले पठन पांच मिनट में करना होगा
तीसरी 60 शब्दों की कहानी को एक मिनट में पढ़नी होगी
चौथी 80 शब्दों की कहानी व उल्टा पढ़ने के लिए एक-एक मिनट का समय मिलेगा
पांचवीं 100 शब्दों की कहानी एक मिनट में पढ़नी होगी साथ ही इतना ही समय उल्टा पठन के लिए मिलेगा
चौथी और पांचवीं कक्षा के प्रतिभागियों को उल्टा पठन के लिए एक मिनट का समय मिलेगा।

यह रहेगा प्रतियोगिता का शेड्यूल
स्कूल स्तर 22 सितंबर तक
कलस्टर स्तर 23 से 29 सितंबर के बीच
खंड स्तर 08 से 14 अक्तूबर के बीच
जिला स्तर 14 से 20 अक्तूबर के बीच
राज्य स्तर 20 से 27 अक्तूबर के बीच


प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पढ़ने के प्रवाह को जांचने के लिए रफ्तार प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को राज्यस्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र छिक्कारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें