फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित एक स्कूल में आयुष योग सहायक सुनील की देखरेख में योगाभ्यास करते
गन्नौर। आयुष विभाग की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जा रही हैं। आयुष योग सहायक सुनील ने नयाबांस, बिलंदपुर, समसपुर गामड़ा सहित कई गांवों के विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। सुनील ने बच्चों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी और कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। संवाद