फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों को ट्रेन में यात्रा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों से कराया अवगत

Thu, 02 Jan 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनीपत आरपीएफ थाना प्रभारी संगम यादव, उप निरीक्षक शहाबुद्दीन व सहायक उप निरीक्षक जगत सिंह ने टीम के साथ विद्यार्थियों को रेलवे यातायात संबंधी जानकारी दी। साथ ही ट्रेन में यात्रा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया।थाना प्रभारी संगम यादव व उप निरीक्षक शहाबुद्दीन ने ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अव्यवस्था फैलाने, चेन पुलिंग व अभद्र व्यवहार जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी विद्यार्थी इस तरह की गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इससे विद्यार्थी का भविष्य बनने से पहले ही खराब हो सकता है। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी से रेलवे लाइन पार नहीं करने, ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल पर बात नहीं करने, बंद रेलवे फाटक को पार नहीं करने, स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की, कि वह ट्रेन में सफर करते समय किसी भी अपराधी गतिविधि व मदद की जरूरत पड़ने पर आपातकालीन नंबर पर काॅल कर सकते हैं। कार्यक्रम में सत्येंद्र, तेजेंद्र, प्रदीप मलिक, सतवीर सिंह व संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें