फोटो 18- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी किरण चौहान को प्रशंसा पत्र
सोनीपत। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा कौशल अभियान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय पौधरोपण करके की गई। मेरा युवा भारत टीम ने महाविद्यालय प्रभारी किरण चौहान को सामाजिक कार्यों में प्रतिभागिता के प्रति प्रशंसा पत्र प्रदान किया। सेमिनार में राकेश कुमार व सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को कौशल रोजगार व विभिन्न उपकरणों संबंधित जानकारी दी। सेमिनार में पूनम, डॉ. कुलदीप चौहान, डॉ. दिनेश कुमार, विकास, आमिर मौजूद रहे। संवाद