फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों के साथ मारपीट, बचाने गए शिक्षकों को भी पीटा

Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बड़ौता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बाहर दो विद्यार्थियों के साथ मारपीट की गई। उनको बचाने गए शिक्षकों को भी पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्राचार्य ईश्वर चंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दो-तीन विद्यार्थी स्कूल के बाहर झगड़ रहे थे। लव व वंश अपनी कक्षा की तरफ जा रहे थे तो पांच युवक पहुंचे और दोनों को पीटने लगे। उन्होंने स्टाफ के साथ भी बहस की। जब स्टाफ ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने लव और वंश को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें