फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने घर-घर जाकर जगाई मतदान करने की अलख

Sun, 29 Sep 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं गांव लहराड़ा में महिला के घर जाकर उन्हे
विज्ञापन
सोनीपत। लोकतंत्र की यही पुकार, मत खोना अपना मत अधिकार के नारे के साथ जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को गांव लहराड़ा में घर-घर जाकर मतदान करने की अलख जगाई। यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम की संयोजक प्राध्यापिका मीतू मनोचा के नेतृत्व में छात्राओं के दल ने महिला-पुरुष मतदाताओं को प्रोत्साहित किया कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। मीतू मनोचा ने भी ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें