फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नीट की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी, किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jun 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-15 में नेशनल टेस्ट एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
सोनीपत। नीट के नतीजे घोषित होने के बाद से देशभर में विद्यार्थी नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। मंगलवार को सोनीपत में भी बड़ी संख्या में एमबीबीएस की कोचिंग लेने वाले विद्यार्थी तपती धूप में सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। विद्यार्थी प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-15 स्थित राई विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचे और मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसमें नीट की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नीट का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ही केंद्र से अनेकों टॉपर आना, नॉर्मलाइजेशन का पूरा डाटा उपलब्ध नहीं करवाना, बिहार व गुजरात से पेपर लीक होने की बात सामने आने के कारण चिकित्सक बनने के सपने देखने वाले हजारों विद्यार्थियों ने एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनटीए पर नीट की परीक्षा में धांधली के साथ पेपर लीक करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बुधवार को सोनीपत में एक कोचिंग अकादमी के छात्र-छात्राओं ने तपती धूप में सड़कों पर उतर कर दोबारा से पेपर करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह को भेजेंगे। इसके बाद ही आपकी मांगों पर कुछ निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली करते हुए गुजरात और बिहार के परीक्षा माफिया ने 20 से 25 लाख में पेपर लीक करवाए हैं। जहां पेपर देरी से शुरू हुए वहां विद्यार्थियों को ज्यादा नंबर दिए गए हैं। हमारी मांग है कि पेपर रद्द करते हुए नीट की परीक्षा दोबारा करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें