फोटो: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एचपीएससी क
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को इंटर कॉलेज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आठ राजकीय महाविद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद कुमार शर्मा रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में मुरथल, सोनीपत, रोहतक, लाखन माजरा, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना, राजकीय कॉलेज बड़ौता, नेकीराम कॉलेज रोहतक और आईसी कॉलेज रोहतक के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने सात विषयों पर अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किएवायु प्रदूषण और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर बने मॉडल देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं जिससे भविष्य की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। संवाद