फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जनआंदोलन में सहयोग करें विद्यार्थी : वत्स

Wed, 06 Mar 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जन आंदोलन में सहयोग करना चाहिए। एनसीबी की टीम लगातार स्कूल-कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक कर रही हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके। शैक्षणिक संस्थानों को भी विद्यार्थियों को नशे की बुराइयों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन


वह बुधवार को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित आईआईटी केंपस में नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एनसीबी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। शैक्षणिक संस्थान भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। युवा नशा करने के लिए कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाइयों का प्रयोग कर रहे हैं। जो उनके स्वास्थ्य को बर्बाद कर रही हैं। देश में नशे के शिकार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह समाज के लिए चिंता के साथ ही चिंतन का भी विषय है। नशे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को सहयोग अपेक्षित है। एनसीबी की टीम शिक्षण संस्थानों में नाटक व ड्रामा की मदद से विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है। नशे से स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। शिविर में डॉ.बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, अशोका यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी व आईआईटी कैंपस के 500 विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया। इस मौके पर एसआरएम विवि के कुलसचिव वीएस राज, डीएसपी सितेंद्र कुमार, निदेशक अनिल कौशिक, बच्चन सिंह, धर्मबीर सिंह व प्रभारी यूनिट रोहतक निरीक्षक पवन कुमार, जागरूकता अभियान प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा, पीआरओ दिनेश कुमार, प्रवाचक राजेंद्र कुमार, भूपेंद्र रविंद्र, विजय, प्रमोद मौजूद रहे।

नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए
इस दौरान नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। यमराज से लेकर अन्य किरदार के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह नशा शारीरिक ही नहीं आर्थिक व सामाजिक रूप से भी प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें