फोटो 32- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक ए
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में वार्षिक एलुमनी मीट-2025 स्मृति कुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विवि की कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एलुमनी एसोसिएशन की सचिव डॉ. किरण व विवि के कुलसचिव प्रोफेसर शिवालिक यादव मौजूद रहे। एलुमिनी सेल के निदेशक डॉ. नरेश भार्गव व डॉ. किरण ने एलुमनी एसोसिएशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी के पद पर चयनित पूर्व छात्राओं, कलश सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन डॉ. महेश शर्मा ने किया। प्रबंधन विभाग के चेयरपर्सन डॉ. कृष्ण बूरा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्वेता सिंह, इप्शिता बंसल, डॉ. अंशु भारद्वाज, प्रो. जगदीप सिंगला, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. बबीता, डॉ. प्रिया, डॉ. रीना व लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा मौजूद रहे।