फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Fri, 22 May 2026 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बजाना कलां ​​स्थित राजकीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ लेते
विज्ञापन
गन्नौर। शिक्षा विभाग और आयुष विभाग की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय बजाना कलां में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाने के साथ नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। आयुष योग सहायक जीतराम ने पीटीआई एवं प्रहरी क्लब शिक्षक प्रभारी विजेंद्र सिंह के साथ मिलकर विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रभारी सुल्तान ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना समय की जरूरत है। इस अवसर पर राजबीर शास्त्री, संतोष, पिंकी, ऋग्वेद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें