फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशा मुक्त भारत अभियान में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
फोटो01 स्टाफ के साथ स्लोगन हाथ में लिए विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में शनिवार को प्राचार्या डॉ. सुमन यादव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत अभियान पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के तैयार किए गए स्लोगन मुख्य रूप से नशा मुक्त भारत अभियान, एचआईवी एड्स और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील विषयों पर आधारित थे। इसके बाद रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जोली ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से शरीर और जीवन पर पड़ने वाले जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें