शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल
सोनीपत। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ब्लाक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में बीआर ग्लोबल विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा जीविका ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सारिका एवं वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में चुनावी प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर निदेशक राकेश यादव, शैक्षणिक निदेशिका पूजा पहल, उप-प्रधानाचार्या मंजू सहरावत एवं समस्त स्टाफ ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का विकास करते हैं।