फोटो 01- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को टैली के बारे में
सोनीपत। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से लेखांकन सॉफ्टवेयर टैली के विषय में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता सीए परीक्षित ने बताया कि वर्ष 2006 में विकसित हुई टैली 9 से हम किस प्रकार अपने बिल व वाउचर को सुरक्षित रख सकते हैं। टैली में बिल व सैलरी की गणना करना, रिपोर्ट बनाना, वित्तीय कार्य को सरलता से किया जा सकता है। किरण चौहान ने व्याख्यान का नेतृत्व करते हुए बताया कि हर विद्यार्थी टैली को सीखकर किसी भी व्यवसाय में कार्य की शुरुआत कर सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, अंकित मौजूद रहे। संवाद