फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प

Wed, 31 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44- सोनीपत के गांव जाखौली ​स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में ​शिविर के दौरान छात्राओं को बाल
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला संरक्षण सह बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, खेवड़ा व राजकीय कन्या विद्यालय, जाखौली में जागरूकता शिविर लगाया। टीम में राजेश, महिला सिपाही स्वीटी, ईएचसी राजमल ने विद्यार्थियों व शिक्षकाें को बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की किसी भी आशंका की सूचना तुरंत प्रशासन को देना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। जिला संरक्षण सह बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसकी सूचना पर तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोका जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाती है। सभी ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें