फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रा शिखा को मिला मिस वैद्य-2024 का सम्मान

Wed, 28 Aug 2024 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय के एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की 40 छात्राओं ने अयोध्या में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं फेस्ट अमृत समागम 2.0 में भाग लिया। इसका आयोजन आयुरांश फाउंडेशन की तरफ से किया गया था। महिला विश्वविद्यालय की 25 छात्राओं ने कार्यक्रम के ''''संहिता वंदना'''' की भव्य प्रस्तुति दी थी। इसका निर्देशन छात्रा शिखा ने किया तथा कोरियोग्राफी छात्रा नेहा नेगी व रजनी ने की। सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2021 बैच की छात्रा शिखा को मिस वैद्य-2024 के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें