गन्नौर। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सूरज प्रकाश यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी। महाविद्यालय की इंचार्ज डॉ. ज्योति दहिया ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मयंक को फर्स्ट प्राइज दिया गया। इस पार्टी में 2025 -26 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड छात्र सुशील कुमार को दिया गया। डॉ. मनोज दहिया, डॉ. पर्ल, डॉ. रश्मि अहलावत, डॉ. प्रवेश कुमार व डॉ. प्रदीप मौजूद रहे। संवाद