गोहाना। होली फैमिली काॅन्वेंट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र जय ने स्कूल जाते समय रास्ते में मिले पर्स को वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जय भाजपा नेता सुनील वत्स के बेटे हैं। वीरवार को स्कूल में प्राचार्य सविधा ने छात्र व उसके माता-पिता को सम्मानित किया। जय सुबह स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़े थे। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार का पर्स गिर गया। पर्स में 10 हजार रुपये और दस्तावेज थे। जय की नजर पर्स पर पड़ी तो उसने उसे उठाकर पास के दुकानदार को दे दिया और कहा कि यह जिसका हो उसे दे देना। कुछ समय बाद सतीश और गीता देवी पर्स की तलाश करते हुए वहां आए। दुकानदार राजेश ने पर्स वापस लौटा दिया।