फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पे रोल पर लेने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Wed, 11 Sep 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते ठेका सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पे रोल पर लेने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना दिया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर, कोषाध्यक्ष महावीर नागर, प्रेस सचिव टीनू मदान ने सफाईकर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक व कोषाध्यक्ष अनिल का आरोप है कि निगम की ओर से तैयार की गई सूची में 20 कर्मियों को शामिल किया है। बाकी सूची में ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कभी काम नहीं किया। अधिकारियों ने बोगस सूची तैयार की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। धरने की अध्यक्षता सचिव सावन कुमार ने की और संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें