फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरसों की सीधी खरीद व आढ़त में कटौती के विरोध में आढ़तियों का धरना जारी

Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। सरसों की सीधी खरीद व आढ़त में कटौती के विरोध में सोनीपत व गोहाना में आढ़तियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान आढ़तियों ने सरकार की नीतियों का विरोध जताया और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में धरने का नेतृत्व प्रधान पवन गोयल व गोहाना अनाज मंडी में धरने का नेतृत्व विनोद सहरावत ने किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मंडी में दुकानों का रेट बढ़ा रही है। दूसरी तरफ बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए सीधी खरीद कर आढ़तियों के धंधे को खत्म कर रही है। इससे आढ़तियों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो चुनाव में इसका नुकसान झेलना होगा। सोनीपत अनाज मंडी में धरने पर प्रवीन गोयल, राकेश बंसल, मुकेश सिंगला, अनुज गर्ग, तरुण कुच्छल, महावीर जैन और गोहाना में रामधन भारतीय, लाला रामधारी, राजेश गर्ग, रामधन गोयल, नरेंद्र बंसल, नीरज, रामनिवास गोयल, सत्यनारायण मित्तल, राजेश जैन, श्रीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें