सोनीपत। गांव गामड़ी स्थित घर में घुसकर चोर चार बोरियां गेहूं चोरी कर ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उसने गांव के दो युवकों पर शक जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया है। गांव गामड़ी के नवीन ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर में घुसकर गेहूं की चार बोरियां चोरी कर ले गए। उसे जब चोरी का पता तो अपने स्तर पर तलाश की, तब उसे पता लगा कि चोरी गांव के ही सचिन व जयकरण ने की है। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर चोरी किए गए गेहूं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।