फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से टायर निकाल ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर टायर निकालने के बाद ईटों के सहारे खड़ा ट्रक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। शहर के पानीपत रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक के चोरों ने टायर चोरी कर लिए। चोरों की यह हरकत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंचे ट्रक मालिक ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में शहर के रहने वाले कमल कुमार ने बताया कि उसके पांच ट्रक है जो गोहाना ट्रांसपोर्ट से अलग-अलग शहरों में मॉल लेकर जाती है। दो दिन पहले उनका एक ट्रक यूपी में सामान उतारकर वापस आया था। इसके बाद उन्होंने ट्रक की रिपेयरिंग कराकर दोस्त के पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने फोन पर ट्रक के टायर चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें