गोहाना। ठसका निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 20 मई को एक व्यक्ति उसेके घर आया और सुनार के काम के लिए दुकान को किराये पर लेने की बात कहने लगा। इसके बाद व्यक्ति ने शिव कुमार की पत्नी इंद्रावती के गले में सोने की चेन देखी और कहा कि इस चेन का डिजाइन गांव में दिखाना है। इंद्रावती ने अपने दो तोले की सोने की चेन व्यक्ति को दी। वह जब काफी समय तक नहीं आया तो उन्होंने व्यक्ति की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी है।