राई। पुलिस ने टीडीआई कुंडली स्थित एक बुटीक से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। गांव भैंरा बांकीपुर के ग्रामीण ने अपनी पत्नी के बुटीक में पटाखों का स्टॉक कर रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जांच में शामिल करने के बाद जमानत दे दी।
उप निरीक्षक नवीन कुमार ने थाना कुंडली पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपनी टीम के साथ गांव भैंरा बांकीपुर में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि टीडीआई किंग्सबरी के पास बुटीक में गांव भैंरा बांकीपुर के किरणपाल ने अपनी अवैध रूप से पटाखे स्टोर कर रखे हैं। बुटीक उनकी पत्नी चलाती हैं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान के मालिक विकास को बुलाया। इसके बाद नोटिस देकर दुकान की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने दुकान के अंदर बने रैक में दो डिब्बे स्काई शॉट (100 शॉट वाले), चार डिब्बे स्काई शॉट (30 शॉट वाले), एक डिब्बा स्काई शॉट (60 शॉट वाला), एक डिब्बा स्काई शॉट (राउंड शॉट वाला), तीन डिब्बी सिंगल शॉट (पीकॉक फीदर), एक डिब्बा लड़ी बम, तीन डिब्बे बड़े रॉकेट, चार डिब्बे छोटे रॉकेट, 18 पैकेट फुलझड़ी, 30 पैकेट चकरी, 6 पैकेट अनार, 50 लड़ी छोटे बम, दो पैकेट स्मॉल शॉट, दो पैकेट चटर पटर, 10 पैकेट स्मॉक एग, 20 पैकेट बम मिले। आरोपी किरणपाल अवैध पटाखों के भंडारण के बारे में कोई कागजात नहीं दे सका।
रिहायशी क्षेत्र में लगातार मिल रहे अवैध पटाखे
अवैध पटाखों का स्टॉक लगातार मिल रहा है। गांव रिढाऊ में 28 सितंबर को ग्रामीण के घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट तक हो गया था। इसमें बच्चे व दो महिलाओं की जान चली गई थी। पुलिस अवैध पटाखा भंडारों पर लगातार दबिश दे रही है। ब्लास्ट के कुछ दिन बाद खरखौदा में अवैध पटाखे पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद 10 अक्तूबर को गांव नाहरी में घर में बने गोदाम में पटाखे मिले थे। 14 अक्तूबर की रात को गांव भैंरा-बांकीपुर व गोहाना के आदर्श नगर में पटाखों के स्टॉक मिल चुके हैं।
पटाखों के चलाने व भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। पटाखों का अवैध रूप स्टॉक किसी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली