फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात प्रियव्रत को हत्या के मामले में एसटीएफ बहादुरगढ़ ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर हत्यारोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को लेकर खरखौदा न्यायालय में पहुंची ए? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव बरोणा में बदमाश बिट्टू बरोणा के पिता कृष्णचंद की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोप बदमाश प्रियव्रत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने रिमांड पर लिया है। गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब के गायब सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में काबू किया था। वह फिलहाल पंजाब जेल में बंद था।
विज्ञापन

18 मार्च, 2021 को रोहतक से सोनीपत न्यायालय में पेशी पर लाए गए बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही महेश ने गोली मार दी थी। हमले में अजय बच गया था। वारदात के कुछ ही देर बार बदमाशों ने बिट्टू बरोणा के घर पर पहुंचकर उनके पिता कृष्णचंद की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अजय की मां के बयान पर गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर, उसके भाई नरेश सहित 18 लोगों पर हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रियव्रत के शामिल होने का पता लगा था। प्रियव्रत घटना के बाद से फरार था। उस पर बाद में पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लगा, जिसमें उसे दिल्ली पुलिस ने गुजरात से पकड़ा था। अब उसे कृष्णचंद की हत्या के मामले की जांच कर रही एसटीएफ, बहादुरगढ़ की प्रोडक्शन पर लाई है। उसे कड़ी सुरक्षा में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें