फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारे छह गुरुजनों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, सरिता को मरणोपरांत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 की सोमवार को घोषणा कर दी गई। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने व विद्यालय के माहौल को शिक्षाप्रद बनाने में योगदान देने वाले जिले के छह शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राज्यपाल चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर पंचकूला में सम्मानित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या रानी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। इनमें सरिता को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, लगातार अच्छे परिणाम दिलाने वाले, अच्छी एसीआर वाले शिक्षकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार देता है। नियमानुसार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को राज्यपाल एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक, प्रशस्ति पत्र देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हैं। साथ ही शिक्षक को दो इंक्रीमेंट भी दी जाती है। जो बाद में सेवाकाल के दौरान दी जाएगी। साथ ही एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक रजत पदक, प्रशस्ति पत्र व तबादला नीति में भी लाभ मिलता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली के प्राचार्य कुलदीप सिंह चौहान ने स्कूल में रहते हुए विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य किए। जहां भी रहे, वहां विद्यार्थी संख्या बढ़ाई। स्कूल में शैक्षणिक व खेल गतिविधियों करवाते रहे, जिनमें विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में पाठ्य के साथ अन्य सहगामी क्रियाओं को बढ़ाया। ड्रॉप आउट विद्यार्थियों का दोबारा स्कूल में लाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हुल्लाहेड़ी के जेबीटी अध्यापक वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। एडवेंचर कैंप, खेल व अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करते हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सैनीपुरा में पीआरटी विजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देते हुए कई सालों से अच्छा परीक्षा परिणाम दिया है। स्काउट में कब-बुलबुल गाइड है। जिले भर के स्कूलों लगने वाले शिविरों, एडवेंचर कैंप व अन्य गतिविधियों में प्रतिभागिता करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हसनगढ़ की जेबीटी अध्यापिका अनिता देवी ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही स्कूल के सुंदरीकरण की तरफ भी पूरा ध्यान दिया। लॉकडाउन में बच्चों को शिक्षा प्रदान की है। अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की प्रतिभागिता करवाती हूं।
विज्ञापन

कोरोना काल में घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कला के एसएस मास्टर जय भगवान ने बताया कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखा। घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया और दिए गए काम की जांच की। स्कूल का परीक्षा परिणाम कई सालों से बेहतर रखा। एनसीसी अधिकारी रहते हुए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए। स्वयंसेवकों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए गली-मोहल्लों में सफाई अभियान चलाए।
विज्ञापन

इंसेट
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए ये शिक्षक हुए चयनित
शिक्षक पद स्कूल
कुलदीप सिंह चौहान प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली
जय भगवान एसएस मास्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां
विरेंद्र सिंह पीआरटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हुल्लाहेड़ी
विजेंद्र कुमार पीआरटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सैनीपुरा
अनिता देवी पीआरटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हसनगढ़
सरिता चौधरी (मरणोपरांत) पीआरटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, श्रीनगर, सेक्टर-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें