फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महगांई, बेरोजगारी व अपराध के मामले में प्रदेश नंबर वन : आंतिल

Mon, 05 Aug 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34. सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते कांग्रेस नेता जयभग
विज्ञापन
राई। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत सोमवार को गांव गढ़ी बिंधरोली, छतेहरा व बहालगढ़ चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आंतिल बारहा खाप के प्रधान व कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि महगांई, बेरोजगारी व अपराध के मामले में प्रदेश नंबर वन पर है। सरकार की ओर से महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा। युवाओं को स्थाई रोजगार न मिलने के कारण वह ठोकरें खा रहे है और प्रदेश में बढ़ते अपराध की वजह से जनता में भय का माहौल है। प्रदेश की जनता इन सभी से छुटकारा पाना चाहती है और कांग्रेस कार्यकाल में करवाए गए कार्यों को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ रहे प्रदेश को उबारने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को लाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें