फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुरुक्षेत्र में कल होगी राज्यस्तरीय नगाड़ा प्रतियोगिता

Wed, 14 Oct 2026 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट सेंटर में राज्यस्तरीय नगाड़ा (बंचारी) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक लोक संस्कृति और संगीत को बढ़ावा देना है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि कुल 2.45 लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। प्रथम विजेता दल को 75,000 रुपये, द्वितीय को 65,000 रुपये और तृतीय को 55,000 रुपये मिलेंगे। पांच अन्य दलों को 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक दल में 10 कलाकार अनिवार्य हैं, जो हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए। उन्हें आधार कार्ड और हरियाणवी पारंपरिक लोक परिधान साथ लाना होगा। प्रस्तुति के लिए तीन से पांच मिनट का समय मिलेगा प्रतिभागियों को यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें