फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही : अनुराग ढांडा

Sun, 18 Feb 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10. सोनीपत के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते आम आदमी पार्टी के प्
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाना चाहती है। इसका विरोध किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। ढांडा रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोककर आगे बढ़ने देना नहीं चाहती। सरकार ने बैरिकेड लगाकर सभी स्टेट और नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिए हैं। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर कहा कि अगर भविष्य में पार्टी की सरकार केंद्र और हरियाणा में बनेगी तो इस मुद्दे को सुलझा देंगे। अनुराग ढांडा ने गोहाना और बरोदा का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने की वजह से विद्यार्थी एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। यह मौलिक अधिकारों का हनन है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई नेता वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। पार्टी को बाप-बेटे की हार से सबक लेना चाहिए। हरियाणा में आज आम आदमी पार्टी एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाहनों के काफिले को छोड़कर रोडवेज बस में जाएं तो किसान भी उन्हें फॉलो करेंगे। इस दौरान देवेंद्र गौतम, राजेश सरोहा, महेंद्र छिक्कारा, मंजीत फरमाना, मोना सिवाच, सतनायरण आंतिल, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें