सोनीपत के राजेंद्र नगर की गली नंबर-1 में होली का डांडा लगाकर होली पर्व की शुरुआत करते शिव मंदिर
सोनीपत। होलाष्टक शुरू होने से पहले शिव मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने राजेंद्र नगर गली नंबर-1 में होली का डांडा लगाकर होली की शुरुआत की। ज्योतिषाचार्य पंडित मनमोहन मिश्रा ने बताया कि अब 24 मार्च को नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में द्वितीय फाल्गुन महोत्सव पर कृष्ण राधा होली रास व फूलों की होली होगी। साथ ही होली भजन के बाद गोधुली के समय होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान समिति सदस्य लक्ष्मी नारायण, विजय वर्मा, दीपक लाकड़ा, महावीर रोहिल्ला, अखिलेश उपाध्याय, विक्रम गर्ग आदि मौजूद रहे।