फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाके पर एसएसटी ने कार से 13 लाख रुपये किए बरामद

Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सैदपुर पुलिस चौकी के पास स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की ओर से लगाए गए नाके पर वीरवार को कार से 13 लाख रुपये बरामद किए हैं। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सील कर बरामद राशि को ट्रेजरी में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से जगह-जगह स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन कर उन्हें नाकाबंदी की जिम्मेदारी दी गई है। खरखौदा क्षेत्र में आठ जगहों पर एसएसटी की तरफ से नाके लगाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर सैदपुर गांव में चौकी के बाहर लगे नाके पर वाहनों की एसएसटी की ओर से जांच की जा रही थी। इस दौरान कार से टीम ने जांच कर 13 लाख रुपये बरामद किए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलवान सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की सूचना पाकर आयकर विभाग से अशोक, इंस्पेक्टर राकेश हुड्डा, दिनेश, ओमप्रकाश व संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने नकदी को अपने कब्जे में लेते हुए गाड़ी चालक रोहतक के बालक नाथ काॅलोनी निवासी संदीप से नकदी संबंधित पूछताछ की। सही जानकारी न देने पर टीम ने नकदी को सील करते हुए ट्रेजरी में जाम करवाया है। इससे पहले भी स्टेटिक सर्विलांस टीम दो जगह से नकदी पकड़ चुकी है, इसमें 9 लाख 90 हजार व 12 लाख 51 हजार 700 रुपये शामिल हैं। ऐसे में अब तक कुल 35 लाख 41 हजार सात सौ रुपये पकड़ में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें