फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच 44 पर सुरक्षा के लिए लगाए स्प्रिंग पोस्ट तोड़े

Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35. सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास तोड़े गए स्प्रिंग पोस्ट। संवा
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दुर्घटना रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। लोग ग्रिल व स्प्रिंग पोस्ट को तोड़कर अवैध कट फिर से चालू कर रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग स्प्रिंग पोस्ट को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाइओवर से उतरते समय सर्विस रोड पर गलत तरीके से यू टर्न लेने वाले वाहन चालकों पर रोक लगाने के लिए सड़क पर स्प्रिंग पोस्ट फिक्स करवा दिए हैं। जिससे वाहन चालक फ्लाईओवर से नीचे उतर कर सीधे सर्विस रोड पर न जा सकें, लेकिन सर्विस रोड पर कुछ प्रतिष्ठान संचालकों ने कई जगहों पर स्प्रिंग पोस्ट तुड़वा दिए हैं। इससे वाहन चालकों का अवैध रूप से सर्विस रोड पर जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

- इसलिए तोड़े जा रहे हैं स्प्रिंग पोस्ट

राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड के किनारे जितने भी ढाबा, पेट्रोल पंप अथवा दूसरे प्रतिष्ठान हैं उन्हें स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाने की वजह से नुकसान हो रहा है। स्प्रिंग पोस्ट लगने की वजह से वाहन चालक फ्लाइओवर पर चढ़ने से पहले ही सर्विस रोड पर जा सकते हैं। फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद उन्हें अगले फ्लाईओवर से पहले बने कट से ही होकर सर्विस रोड पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में रास्ते में जितने भी ढाबा, पेट्रोल पंप या दूसरे प्रतिष्ठान हैं वाहन चालक उन पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिस वजह से कई जगहों पर स्प्रिंग पोस्ट को तोड़ा जा रहा है, ताकि वाहन चालक फ्लाईओवर से उतरते ही सर्विस रोड पर आएं और उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

राई गोल्डन हट ढाबे से लेकर चौखी ढानी तक फ्लाईओवर के एंट्री व एग्जिट पर सुरक्षा के दृष्टिगत रिफ्लेक्टर स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर इन्हें तोड़ दिया गया है। ऐसे लोगों का पता लगाया जा है जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। जितने में स्प्रिंग पोस्ट तोड़े गए हैं उन्हें ठीक करवाया जाएगा। -प्रांजल मिश्रा, सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई।

फोटो 35. सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास तोड़े गए स्प्रिंग पोस्ट। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें