फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 में कसोरे व बर्ड नेस्ट वितरण के दौरान स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के सद
सोनीपत। भीषण गर्मी को देखते हुए स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-12 में पानी के कसोरे और घोंसलों का वितरण किया गया। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को अपने घरों, छतों, बालकनियों और आसपास के खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन पांच वर्ष से लगातार इस अभियान को चला रही है। हर वर्ष दानदाताओं और सहयोगियों के समर्थन से सैकड़ों पानी के कटोरे एवं पक्षी घर वितरित किए जाते हैं। फाउंडेशन के सदस्य प्रतीक जैन ने कहा कि पक्षी हमारी प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। एक छोटा सा प्रयास पक्षियों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। संवाद