फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप स्कूल में तैयार होंगे शूटर और भारोत्तोलक

Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और वुशु की तर्ज पर शूटिंग एवं भारोत्तोलन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी शमशेर सिंह और बीसी भट्ट ने प्रताप स्कूल खरखौदा की खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि दोनों अधिकारियों ने जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती और वुशु की तरह शूटिंग और भारोत्तोलन में भी स्कूल में विस्तार सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। वर्तमान में प्रताप स्कूल में 22 खेलों की समुचित व्यवस्था है। वर्तमान में भारतीय खेल  प्राधिकरण ने 6 खेलों का विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था बनाई है। भविष्य में इसमें और भी खेल शामिल किए जाएंगे। इनमें बॉक्सिंग, जूडो,  कुश्ती, वुशु के साथ साथ शूटिंग और भारोत्तोलन की खेल स्कीम चलाने की योजना आज बनाई है। इन सुविधाओं में खिलाड़ियों को मासिक खेल भत्ता, खेल उपकरण व  खेलों में भाग लेने के लिए शुल्क आदि का प्रबंध के साथ-साथ निपुण साई प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण का भी प्रबंध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें