फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झिंझौली में वसंत पंचमी पर कराई जाएगी खेलकूद प्रतियोगिता

Fri, 31 Jan 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव झिंझौली में 2 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। मेले के आयोजन को लेकर सर छोटू राम सेवा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। आयोजन समिति सदस्य भंवर सिंह ने बताया कि कई वर्ष से मेले का आयोजन के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इस दौरान रस्सा खींच, नींबू दौड़, बोरी दौड़, गीत प्रतियोगिता के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी होंगे। यज्ञ के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। सूर्या फाउंडेशन की तरफ से सहयोग दिया जाएसा। इस दौरान सूर्या फाउंडेशन से प्रमोद आसरे, राजेंद्र, संदीप आर्य, नरेंद्र, जयकुमार, संजू, नवीन, दीपक, मोनू, सतीश, शक्ति, करण, टिंकू, अमित, रमेश, रुस्तम, कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें