फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सोमवार पर शिव आराधना का विशेष महत्व: राजू

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र माह में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार को श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन और मंत्र जाप करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। 24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। अंतिम सोमवार को भी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें