फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में लगी स्पेशल ओपीडी

Wed, 14 Jun 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- मेडिसिन वार्ड में जांच के बाद मरीजों को परामर्श देते डाॅ. राकेश फौगाट व डाॅ. श्याम सुं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मेडिसिन वार्ड में स्पेशल ओपीडी लगाई गई। इसमें मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. राकेश फौगाट ने मरीजों की जांच की। ओपीडी में अन्य दिनों की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे, जबकि अन्य दिनों में महज 30 से 40 मरीज मेडिसिन वार्ड में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे थे। स्पेशल ओपीडी शुरू होने से मरीजों को फायदा मिला है।
गर्मी बढ़ने के साथ बुखार, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों मेडिसिन वार्ड की ओपीडी बढ़ने लगी है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन के निर्देश पर स्पेशल ओपीडी लगाई जा रही है, जिसमें सोनीपत के नागरिक अस्पताल से चिकित्सक गोहाना उपमंडल के नागरिक अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में स्पेशल ओपीडी के लिए चिकित्सकों के दिन निर्धारित किए गए हैं, जो अपने दिन के हिसाब से नागरिक अस्पताल में ओपीडी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ रहे उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज
मेडिसिन वार्ड के विशेषज्ञ डाॅ. राकेश फौगाट ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग धूप से बचाव करें और दोपहर के समय घरों व कार्यालयों से बाहर न निकलें। बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें। गर्मी में कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिएं।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में स्पेशल ओपीडी लगाई गई है। मंगलवार को सोनीपत के नागरिक अस्पताल से डाॅ. राकेश फौगाट पहुंचे, जिन्होंने मरीजों का इलाज किया। स्पेशल ओपीडी के लिए विभिन्न चिकित्सकों का शेड्यूल तैयार किया गया है। शेड्यूल के हिसाब से चिकित्सक स्पेशल ओपीडी लगाएंगे।
- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें