फोटो 29. सोनीपत के गांव कासंडी में जले हुए गेहूं के अवशेष और मौके पर खड़ी रिपर मशीन। स्रोत: पा
गोहाना। गांव कासंडी में गेहूं के फसल अवशेष से तूड़ा बनाते समय रिपर मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। दूसरी तरफ गांव बुसाना, नगर और बिचपड़ी में भी गेहूं के अवशेष जल गए। चारों गांवों में लगभग 35 एकड़ में अवशेष जल गए। अग्निशमन केंद्र की टीम ने सभी जगह पहुंचकर आग पर काबू पाया। केंद्र के प्रभारी रमेश ने बताया कि कासंडी गांव में एक किसान गेहूं की कटाई के बाद रिपर मशीन से तूड़ा बनवा रहा था। उसी समय मशीन से चिंगारी निगली और अवशेष में आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी से आसपास के खेतों में गेहूं के अवशेष में फैल गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में सूचना दी, जिसके बाद टीम फायरब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।