फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुजरात से करनाल जा रहे टैंकर से सोया तेल चोरी

Mon, 02 Sep 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गुजरात से करनाल जा रहे एक टैंकर से करीब 19380 किलोग्राम सोया तेल चोरी कर लिया गया। आरोप है कि चालक ने टैंकर से तेल चोरी किया है और टैंकर को ढाबे पर खड़ा कर भाग गया है। मालिक ने तेल चोरी की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद निवासी राम प्रकाश ने बताया कि उनका जींद में डेयरी का काम है। उनके रिश्तेदार विजय मुखीजा का मुंबई में ट्रांसपोर्ट का काम है। वह विजय की कुछ गाड़ियों का काम भी देखते हैं। उनका एक टैंकर गुजरात से 43850 किलोग्राम सोया तेल लेकर करनाल के लिए चला था। टैंकर का उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी मकसूद खान चालक था।
वह गुजरात से टैंकर लेकर चला, लेकिन करनाल नहीं पहुंचा। इसकी जांच की गई तो टैंकर की अंतिम लोकेशन भिगान में मिली, जहां टोल कटवाया गया था। दूसरे चालक ईश्वर ने बताया कि टैंकर जीटी रोड काली माता मंदिर के सामने शिव गंगा ढाबे पर खड़ा है। वह जब ढाबे पर पहुंचा तो टैंकर की सील टूटी थी।
विज्ञापन

उन्होंने टैंकर का कांटा करवाया तो उसमें से करीब 19380 किलोग्राम तेल गायब था। चालक मकसूद का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने चालक मकसूद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें