फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के मामले में नामजद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली ज्योत्सना है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में महिला की बहन व बहनोई को पहले काबू कर चुकी है। मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए फ्लैट में धोखाधड़ी कर एक प्लाट कई लोगों को बेचा गया है। लोगों ने साथ करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। लोगों ने कुंडली थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। जिस पर 18 जनवरी को मामले में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर्स के एआर अरूण राठी ने अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया था कि उसने अपने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्सना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे। जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने आठ दिन के रिमांड के दौरान 10 करोड़ की ठगी करने की बात कुबूल की थी। पुलिस उनसे दो गाड़ी बरामद कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में आरोपी ज्योसना को एएसआई दिनेश की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब उसे पकड़ लिया गया है। ------------- धोखाधड़ी से फ्लैट आगे कई बार बेचने के मामले में आरोपी एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें