फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पीटकर व गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के मामले में परिजनों से जानकारी लेते थाना प्रभारी ऋषिकांत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर में जमीनी विवाद में किसान की पीटकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान का शव गढ़ मिरकपुर के पास खेत से बरमाद किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। गांव गढ़ मिरकपुर की रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेंद्र का गांव के ही मिंटू पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर छह साल से कोर्ट में केस विचाराधीन है। उसने बताया कि शुक्रवार रात को मिंटू उसके पति को बहाने से घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद उसका पति वापस नहीं लौटा। शनिवार दोपहर को उसका शव खेत में पड़ा था। उनके पैरों पर बेरहमी से पिटाई किए जाने के निशान थे। साथ ही गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। उन्होंने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सुनीता का आरोप है कि मिंटू पक्ष के लोगों ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें