फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी बताया और ना किसी लिंक पर क्लिक किया, खाते से निकल गए 132958 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जटवाड़ा के रहने वाले निजी कंपनी के सहायक मैनेजर के खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 32 हजार 958 रुपये निकाल लिए। उनके क्रेडिट कार्ड से यह राशि निकाले जाने का मैसेज उनके पास आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी से अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जड़वाड़ा के रहने वाले दिनेश खत्री ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह यूपी के नोएडा की निजी कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर नियुक्त है। वर्तमान में वह जटवाड़ा स्थित घर पर रहकर ही ऑनलाइन कंपनी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को वह घर पर थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर तीन मैसेज प्राप्त हुए। उन्होंने देखा कि उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1 लाख 32 हजार 958 रुपये निकाले गए हैं। पहले मैसेज में एक लाख 7 हजार 470 रुपये, दूसरे मैसेज में 18 हजार 490 रुपये व तीसरे मैसेज में 6998 रुपये निकाले गए थे। दिनेश खत्री ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी नहीं दिया है। ना ही उनके पास कोई लिंक आया जिस पर उन्होंने क्लिक किया हो। उसके बावजूद पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने शक जताया कि किसी ने धोखाधड़ी से या क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार कर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें