फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत जिले के कुंडली में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने बागपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी मोहित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह तथा दोस्त गौरव कुंडली स्थित कंपनी में काम करते हैं। दोनों रविवार सुबह गांव से स्कूटी पर सवार होकर कुंडली आ रहे थे। जब वह केजीपी पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामान्य अस्पताल बागपत में पहुंचाया, जहां उसके दोस्त गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने बागपत पहुंच गौरव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मोहित के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें