सोनीपत ब्रेकिंग
गैस लीकेज से 25 से अधिक महिला बेहोश
सोनीपत । गन्नौर के पांची गुजरान रोड पर हुंडई मेटल कंपनी में गैस लीकेज से 25 से अधिक महिला बेहोश हुई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पांची गुजरान रोड, डीआईसीटी के पास स्थित हुंडई मेंटल में प्रशासन लीकेज के कारणों को लेकर जांच में जुटा। स्टील स्क्रैप की कंपनी में अब कुछ दिन से ब्रांज पिघलाने का काम शुरू किया गया है। पता लगाया जा रहा किस गैस के लीकेज से महिलाएं बेहोश हुई है। महिलाओं को आसपास के निजी अस्पतालों व सीएचसी गन्नौर में दाखिल कराया गया है। कंपनी में विदेश से डिस्पोजल सामान आता है।