फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी ने किया बहालगढ़ थाने का शुभारंभ, हाईवे पर बेहतर होगी व्यवस्था

विज्ञापन
बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत को बधाई देते एडीजीपी संदीप खिरवार साथ में एसएसपी राहुल शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बहालगढ़ थाने का शुभारंभ कर दिया गया है। इससे राई व मुरथल थाना क्षेत्र को कम किया जाएगा। इससे लोगों को पुलिस की बेहतर सुविधा मिल मिल सकेंगी। नया थाना संचालित होने से स्टॉफ बढऩे के साथ ही लोगों को थाने में जाने के लिए दूर तक नहीं चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। बहालगढ़ थाने का शुभारंभ करते हुए एडीजीपी एवं आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने कहा कि जीटी रोड पर पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब बहालगढ़ चौकी को भी पुलिस थाना बनाया गया है। इंस्पेक्टर ऋषिकांत बहालगढ़ थाना के पहले प्रभारी बने हैं। बहालगढ़ थाने को 87 कर्मचारियों का स्टाफ मिला है। नया थाना शुरू होने से लोगों को पुलिस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अब तक यमुना से सटे गांवों के लोगों को राई थाना में आना पड़ता था। उन्हें बहालगढ़ में नया थाना मिल गया है। इस दौरान एसएसपी राहुल शर्मा भी मौजूद रहे। राई व मुरथल थाना के यह गांव बहालगढ़ थाना में जुड़ेंगे राई व मुरथल थाना के 23 गांव व कॉलोनी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र में जोड़ी गई है। जिसमें राई थाना का गांव बड़ौली, बसौदी, पलड़ा, पलड़ी खुर्द, गढ़ मिरकपुर, जाजल, मुकीनपुर, दीपालपुर, खेवड़ा, जोशी चौहान, बहालगढ़, जाट जोशी, लिवासपुर, पलड़ी कलां, इंद्रा कालोनी बहालगढ़, भ_ा कॉलोनी बहालगढ़ शामिल है। वहीं मुरथल थाना क्षेत्र से गांव कुमासपुर, किशोरा, देवीलाल पार्क, यातायात थाना, पाश्र्वनाथ सिटी, एलडिको सिटी व ओमेक्स सिटी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें