फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से प्रेमी संग भागकर आई महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। यूपी से परिचित संग घर से भागकर आई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को मूलरूप से पंजाब फिलहाल यूपी के सहारनपुर का रहने वाला चिराग अपनी प्रेमिका को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा था। वह सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल में पहुंचे महिला के सिरसा निवासी भाई ने आरोप लगाया था कि चिराग ने उसकी बहन की बहन हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी चिराग को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा जांच को भेज दिया गया है। जिससे मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें