गोहाना में बिचपड़ी के पास लगा जाम
- फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। गोहाना के गांव बिचपडी में सफीदों रोड पर पानी निकासी का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।
गांव बिचपडी में सफीदों रोड पर काफी दिनों से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को रोड जाम कर दिया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण वाहन चालक फंस गए। मामले की सूचना के बाद एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत शुरू कर दी है।