फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग कंपनी के कैशियर से 2.72 लाख रुपये की नकदी लूटने के बाद अपहरण कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा के पास से माइनिंग कंपनी के कैशियर से 2.72 लाख लूटने के बाद उसका कार में अपहरण कर गांव खेवड़ा में ले जाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगा लगने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने राई थाना में मामले की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कबीरपुर निवासी अजीत सैनी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह खेवड़ा स्थित माइनिंग कंपनी एसएस बायो एनर्जी प्रोजेक्ट कंपनी में कैशियर का काम करता है। वह रविवार को कंपनी से 2.72 लाख रुपये लेकर बाइक पर निकला था। जब वह कंपनी से कुछ दूर पहुंचा तो गांव खेवड़ा निवासी रवि कार में अपने साथियों संग आकर उससे नकदी लूट ली। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया। वह उसका अपहरण कर गांव खेवड़ा में ले गए। वहां उन्होंने उसे अपने ऑफिस में ले गए। वहां पर उसका साथी पवन, जोगिंद्र, अमरजीत व अन्य भी थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। साथ ही मारने की धमकी दी गई। इसी बीच उसके बेटे को पता लगा तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। जिस पर डॉयल-112 की टीम गांव खेवड़ा में पहुंची और आरोपी व्यक्ति को छोडक़र फरार हो गए। जिस पर व्यक्ति ने राई थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें