फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर के पुल की दीवार गिरने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव बड़वासनी के पास रोष जताते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर के पुल की दीवार गिरने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के पुल की दीवार गिरने पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ  प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि पहले पुल के ऊपर दोनों तरफ लोहे की रेलिंग लगी हुई थी। जिसके कारण हादसे होने पर बचाव होता था। प्रशासन ने ग्रिल हटाकर दोनों तरफ कच्ची दीवार बना दी है। जिसके कारण बार-बार दीवार गिर जाती है और जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर पर बना पुल काफी पुराना है। प्रशासन की ओर से नए पुल का निर्माण करना चाहिए। साथ ही नए पुल के साथ-साथ दोनों तरफ गिरी लगानी चाहिए ताकि भविष्य में पुल पर बड़ा हादसा होने से टल जाए। प्रशासन की ओर से जल्द जन समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। इस दौरान तिहाड़ कलां के पूर्व सरपंच प्रदीप, नीरज, टिंकू, संदीप, राजेश, जयवीर राजबीर, जोगिंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें