फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की दुकान पर जा रही महिला के बैग से  आभूषण, नकदी व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन चौक के पास महिला के बैग से पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में आभूषण, नकदी व मोबाइल फोन था। महिला कच्चे क्वार्टर से गीता भवन चौक के पास अपने बेटे की दुकान पर जा रही थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिंतपूर्णी कॉलोनी की रहने वाली कमलेश कुमारी ने बताया कि वह शुक्रवार को निजी काम से कच्चे क्वार्टर बाजार में गई थी। वहां से वह पैदल ही गीता भवन चौक स्थित अपने बेटे पवन कुमार की दुकान पर जाने के लिए चल पड़ी। जब वह गीता भवन चौक के पास एक मिष्ठान भंडार के सामने पहुंची तो उसके पास तीन महिला आकर खड़ी हो गई। वह उसके बैग से पर्स चोरी कर ले गई। उसके पर्स में पांच हजार रुपये, सोने की झुमकी, नाक का कोका, चांदी की चुटकी व मोबाइल फोन था। जब वह बेटे के पास पहुंची तो चोरी का पता लगा। जिस पर उसने बेटे को अवगत कराया। उसके बेटे व साथियों ने महिलाओं की तलाश की और सीसीटीवी भी चेक किए, लेकिन उनका पता लगा नहीं लग सका। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें